*थाना शाहगंज पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द-*
जौनपुर/ शाहगंज के पुरानी बाजार निवासी राजेश कुमार गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता निवासी पुरानी बाजार थाना शाहगंज द्वारा दिनांक के 11 सितंबर थाने पर आकर लिखित तहरीर दी कि उसका पुत्र प्रकर्ष गुप्ता उम्र करीब 15 वर्ष जो दिनांक 10.07.2026 को घर से बिना बताए कहीं चला गया है, काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला। जिसके संबंध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-317/2026 धारा 137(2) BNS के तहत गुमशुदगी दर्ज की गई।प्रभारी निरीक्षक शाहगंज के नेतृत्व में गुमशुदा की बरामदगी हेतु टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास, सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 01.10.2026 को गुमशुदा प्रकर्ष गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता उपरोक्त को लखनऊ गोमती नगर से सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में गुमशुदा ने बताया कि नाराज होकर घर से चला गया था। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर गुमशुदा को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा जौनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। रिपोर्ट- चंचल जायसवाल नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर