*शाहगंज नेशनल इंटेग्रटेड मेडिकल एसोसिएशन (NIMA) का चुनाव सम्पन्न, डॉ एके पाण्डेय बनाए गए अध्यक्ष*
जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के शाहपंजा रोड स्थित एक वाटिका में चुनावी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से डॉ ए.के पाण्डेय (खेता सराय ) को अध्यक्ष चुना गया
!बैठक का मुख्य अजेंडा नई कार्यकारिणी का गठन था,सर्व प्रथम डॉ.नदीम खान ने डॉ राजकुमार मिश्रा और डॉ जुबेर अंसारी को चुनाव प्रभारी बनाने का प्रस्ताव रखा जिस को सर्व सम्मति से स्वीकार किया गया.चुनाव प्रभारी के आदेशानुसार चुनाव प्रकिया शुरू की गई,काफ़ी गहन,विचार विमर्श के बाद डॉ ए,के पाण्डेय ( खेता सराय ) को अध्यक्ष, हामिद रेहमान को उपाध्यक्ष,डॉ अतुल कुमार यादव को जनरल सेक्रेटरी और डॉ खुर्शीद आलम को कोषाध्यक्ष चुना गया,इसी कर्म में डॉ अबू उमर (खेता सराय ) को जॉइंट सेक्रेटरी डॉ.जे पी सेठ को ऑर्गनिज़र,डॉ औन मोहम्मद को मुख्य सलाहकार और डॉ तारिक़ जुबेर अंसारी को ऑडिटर चुना गया!
इस अवसर पर माल्यार्पण कर के नौ निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया, उक्त अवसर पर डॉ शरफुद्दीन,डॉ दुर्गेश तिवारी,डॉ अशोक सिंह,डॉ के एस यादव,डॉ ज़ुल्फ़ेकार अहमद,डॉ डॉ शीराज़,डॉ जामी,डॉ ,डॉ बलवंत सिंह, डॉ इमामुद्दीन,डॉ ओसामा,डॉ.कामरान के अलावा शाहगंज और खेता सराय के बहुत सारे नीमा सदस्य मौजूद रहे. रिपोर्ट चंचल जायसवाल नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर