National TV News | item
National TV News
National TV News
देश की आवाज़ • देश के साथ • सच के साथ
BREAKING
National TV News — देश की आवाज़, देश के साथ, सच के साथ • ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट पढ़ें

National TV News: तहसीलदार से बदतमीजी, गाली-गलौज और सरकारी दस्तावेज फाड़ने वाला आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार*

तहसीलदार से बदतमीजी, गाली-गलौज और सरकारी दस्तावेज फाड़ने वाला आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार*

•
*तहसीलदार से बदतमीजी, गाली-गलौज और सरकारी दस्तावेज फाड़ने वाला आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार*

​जौनपुर/​जनपद जौनपुर के थाना शाहगंज क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। तहसील परिसर में जनसुनवाई के दौरान कार्य में बाधा डालने, तहसीलदार के साथ अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास करने वाले एक आरोपी अधिवक्ता को शाहगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
​क्या है पूरा मामला?

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 11:00 बजे तहसील परिसर में जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान तहसीलदार शाहगंज श्री सुलखा वर्मा के समक्ष अधिवक्ता इंद्रजीत यादव (पुत्र रमाशंकर यादव, निवासी- धुध्री, थाना सरपतहा, जौनपुर) अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे।

​आरोप है कि उक्त अधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय के दिनांक 12/10/2026 के आदेश के विपरीत आदेश पारित करने का तहसीलदार पर दबाव बनाने लगे। जब तहसीलदार ने इसका विरोध किया, तो आरोपी भड़क गया और उनके साथ गाली-गलौज, शोर-शराबा व सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इस दौरान आरोपी ने सरकारी दस्तावेज फाड़ने का प्रयास भी किया और तहसीलदार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे तहसील कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

​पुलिस की सख्त कार्रवाई
​घटना की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार शाहगंज श्री सुलखा वर्मा द्वारा थाना शाहगंज में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी अधिवक्ता इंद्रजीत यादव व अन्य के विरुद्ध मु0अ0सं0 380/2026, धारा 132, 221, 351(3), 352, 3(5) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
​इसके पश्चात, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का राज स्थापित करने के उद्देश्य से धारा 170, 126, 135 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। *रिपोर्ट चंचल जायसवाल नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर*

​