National TV News | item
National TV News
National TV News
देश की आवाज़ • देश के साथ • सच के साथ
BREAKING
National TV News — देश की आवाज़, देश के साथ, सच के साथ • ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट पढ़ें

National TV News: मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा की छात्रा अमृता बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, फरियादी की शिकायत पर दर्ज कराया मुकदमा

मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा की छात्रा अमृता बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, फरियादी की शिकायत पर दर्ज कराया मुकदमा

•
​* *मिशन शक्ति के तहत कस्तूरबा की छात्रा अमृता बनीं एक दिन की थाना प्रभारी, फरियादी की शिकायत पर दर्ज कराया मुकदमा*
​शाहगंज (जौनपुर)।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत शुक्रवार को थाना शाहगंज में एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शाहगंज की कक्षा 8 की छात्रा कु0 अमृता को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन का प्रभारी निरीक्षक  बनाया गया।
​एक दिन की थाना प्रभारी बनीं कु0 अमृता ने पूरे आत्मविश्वास के साथ थाने की कमान संभाली। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, मालखाना तथा हवालात का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली की बारीकियों को समझा।
​जनसुनवाई कर मौके पर दिया कार्रवाई का आदेश
​प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्य करते हुए छात्रा ने थाने आए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान एक फरियादी की गंभीर शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्होंने तुरंत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर थाना शाहगंज में मु0अ0सं0 361/2026, धारा 316(2), 352, 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
​काउंसलिंग से टूटने से बचे परिवार, दंपतियों में कराया समझौता
​मिशन शक्ति अभियान केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पारिवारिक रिश्तों को बचाने में भी कारगर साबित हुआ। पुलिस एवं काउंसलिंग टीम ने आपसी मनमुटाव व विवाद के कारण अलगाव की कगार पर पहुँच चुके दंपतियों की काउंसलिंग की। सकारात्मक बातचीत और आपसी समझौते के बाद टूटने की कगार पर पहुँचे रिश्ते दोबारा जुड़ गए। पुलिस अधिकारियों व छात्रा प्रभारी ने दंपतियों को आपसी प्रेम, सम्मान और सामंजस्य के साथ जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा देते हुए उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। *रिपोर्ट चंचल जायसवाल नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर*