*प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपालों का विरोध प्रदर्शन: थाना दिवस पर काली पट्टी बांधकर किया काम*
शाहगंज (जौनपुर)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार शनिवार को कोतवाली शाहगंज व खेतासराय सरपतहा, खुटहन में आयोजित थाना दिवस के दौरान लेखपालों ने अनूठे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। अपनी जायज़ मांगों को लेकर संघ के आह्वान पर सभी लेखपालों ने हाथों और बांह पर काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्यों का निष्पादन किया।
लेखपालों ने स्पष्ट किया कि वे जनता की समस्याओं के निस्तारण और शासकीय कार्यों को प्रभावित किए बिना अपनी जायज़ मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध जता रहे हैं।
"प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार हम अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य आम जनता को असुविधा पहुंचाए बिना शासन तक अपनी बात पहुंचाना है। यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया, तो प्रदेश कार्यकारिणी के अगले निर्णय के अनुसार भावी रणनीति तय की जाएगी।"
कोतवाली परिसर में समाधान दिवस के दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में लेखपालों का यह विरोध पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे और अपनी एकजुटता का परिचय दिया! *रिपोर्ट- चंचल जायसवाल नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर*