National TV News | item
National TV News
National TV News
देश की आवाज़ • देश के साथ • सच के साथ
BREAKING
National TV News — देश की आवाज़, देश के साथ, सच के साथ • ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट पढ़ें

National TV News: जेसीबी से मकान गिराकर लाखों का सामान चोरी करने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार*

जेसीबी से मकान गिराकर लाखों का सामान चोरी करने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार*

•
*जेसीबी से मकान गिराकर लाखों का सामान चोरी करने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार*
मेंहनगर (आजमगढ़): कस्बा मेंहनगर के वार्ड नंबर-8 जवाहर नगर निवासी धर्मेंद्र दुखहरन जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अपने मकान को अवैध रूप से गिराने, सामान चोरी करने और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई न होने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित धर्मेंद्र जायसवाल, जो वर्तमान में मुंबई में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं, ने आरोप लगाया कि बीते 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 7:00 बजे कस्बा मेंहनगर के गोला बाजार निवासी लव जायसवाल, पप्पू अनन्त ठठेरा और शैलेन्द्र उर्फ बच्चा ने जेसीबी लगाकर उनका मकान ढहा दिया। आरोप है कि विपक्षी मकान से ईंट, जंगला, दरवाजा और लोहे का सामान समेत लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। पीड़ित का दावा है कि इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है।
पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मेंहनगर पहुंचे और आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी।
स्थानीय पुलिस पर पक्षपात का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की शिकायत स्थानीय थाना मेंहनगर में की, तो पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने के बजाय उल्टा पीड़ित का ही चालान कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने एसपी आजमगढ़ का दरवाजा खटखटाया है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। रिपोर्ट- चंचल जायसवाल नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर