*ताखा पूरब संपर्क मार्ग को गड्ढा मुक्त अथवा जलमार्ग घोषित करने को लेकर उप जिलाधिकारी दिया गया ज्ञापन*
जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के ताखा पूरब संपर्क मार्ग पिछले कई वर्षों से गड्ढे में तब्दील हो गया है बरसात के दिनों में बड़े जलाशय का रूप धारण कर लेता है जिसकी शिकायत कई बार मातहतों से की गई लोकनिर्माण विभाग से की गई परंतु सबका रवैय्या उदासीन बना रहा, एवं गड्ढा मुक्त तथा मरम्मत करने की बात लिख कर शिकायत समाप्त करने का रिपोर्ट ऑफिस में ही बैठकर लगा दिया जाता है जबकि कई गांवों के बच्चे उसी रास्ते शाहगंज पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में पढ़ने जाते हैं और दैनिक जरूरतें हेतु आम जनमानस के भी आवागमन का एकमात्र रास्ता है
जिसके अवलोकनार्थ पूर्व जिला पंचायत सदस्य विवेक यादव विक्की के नेतृत्व में मिर्जा अली बेग , मनोज पासवान, संदीप संत, प्रवीण यादव राज आदि दर्जनों लोगों द्वारा उप जिलाधिकारी शाहगंज को ज्ञापन दिया गया जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त मार्ग के निर्माण करने अथवा इसे जलमार्ग घोषित करने की मांग की गई/ रिपोर्ट चंचल जायसवाल ब्यूरो चीफ नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर