*25 हजार के इनामी पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर*
जौनपुर। निर्दोष लोगों से कथित रूप से पैसे वसूलने के मामले में आरोपी और निलंबित थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने सोमवार को जौनपुर की सीजेएम अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
आरोप है कि थाना प्रभारी पद पर तैनाती के दौरान दिव्य प्रकाश सिंह ने कुछ निर्दोष लोगों को कथित रूप से मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे पैसे की वसूली की थी। मामले की शिकायत और जांच के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में पुलिस की कार्रवाई के बीच दिव्य प्रकाश सिंह फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सोमवार को उन्होंने पुलिस को चकमा देते हुए जौनपुर सीजेएम कोर्ट में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पण के बाद अदालत की ओर से मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू की गई। मामले में पुलिस की जांच और न्यायालय की कार्यवाही जारी है।-रिपोर्ट चंचल जायसवाल नेशनल टीवी न्यूज जौनपुर