National TV News | item
National TV News
National TV News
देश की आवाज़ • देश के साथ • सच के साथ
BREAKING
National TV News — देश की आवाज़, देश के साथ, सच के साथ • ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट पढ़ें

National TV News: *थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बैटरी, टायर तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद*

*थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बैटरी, टायर तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद*

*थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बैटरी, टायर तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद* 
जौनपुर/जिले के थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.08.2026 को चेकिंग के दौरान कोटवार मार्ग, आजमगढ़ रोड, ग्राम भादी से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-270/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित ई-रिक्शा से चोरी की गई 01 बैटरी व 02 टायर तथा 01 अवैध तमंचा .315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। चोरी के सामान की बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई व अवैध तमंचा एवं कारतूस की बरामदगी के संबंध में थाना शाहगंज पर मु0अ0सं0-305/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया पूछताछ में उनका नाम सिमन्त यादव पुत्र अनिल यादव, निवासी ग्राम कोरवलिया भादी, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर व सौरभ गौंड पुत्र कुन्नुर गौंड, निवासी ग्राम चमराडीह, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़। *रिपोर्ट- चंचल जायसवाल ब्यूरो चीफ नेशनल टीवी न्यूज़ जौनपुर*